नई दिल्ली, मार्च 27 -- YRKKH 27 March 2026 Written Update: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के आज के एपिसोड में अरमान और आर्यन, दिशा के कमरे में जाते हैं। वहीं अभिरा और कृष, दिशा के परिवार से बात करते हैं। एक तरफ, आर्यन और अरमान, दिशा को भागकर शादी करने के लिए तैयार करते हैं। दूसरी तरफ, अभिरा, दिशा के परिवार वालों को मनाती है। हालांकि, न दिशा भागकर शादी करने के लिए तैयार होती है और न ही उसके परिवार वाले दिशा-आर्यन की शादी के लिए मानते हैं।भड़क जाती हैं बुआ दिक्कत तब होती है जब दिशा की बुआ को पता चल जाता है कि आर्यन और अरमान, दिशा के कमरे में हैं। बुआ भड़क जाती हैं। वहीं आर्यन, दिशा पर दबाव डालने लगता है। ऐसे में दिशा दोनों के बीच फंस जाती है। दिशा अंत में अपने परिवार का साथ देती है। ऐसे में आर्यन नाराज हो जाता है। अभिरा, अरमान, कृष और आर्यन वापस ...