नई दिल्ली, मार्च 26 -- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Today's Episode: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के 26 मार्च के एपिसोड में दिशा की बुआ भड़क जाती हैं। आर्यन, मनोज और संजय मिलकर दिशा के परिवार को समझाने की कोशिश करते हैं। हालांकि, दिशा की बुआ किसी की भी बात नहीं सुनती हैं और दिशा को लेकर वहां से चली जाती हैं। उधर मेहर, मायरा के दिमाग में बात डालने की कोशिश करती है कि वो अरमान के लिए परफेक्ट पार्टनर है।टूट जाती है अभिरा घाट से वापस आने के बाद अभिरा, तान्या से बात करती है और मायरा के बारे में पूछती है। तान्या, अभिरा को बताती है कि मायरा, मेहर के साथ हॉस्टल गई है। अभिरा रोने लगती है। अभिरा कहती है कि अभी तक उसे उम्मीद थी कि मायरा उसे कभी न कभी माफ कर देगी, लेकिन अब उसकी सारी उम्मीदें टूट गई हैं। तान्या, अभिरा को संभालने की कोशिश करती है, लेकिन अभि...