नई दिल्ली, अप्रैल 20 -- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Today's Episode: टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का 20 अप्रैल का एपिसोड नहीं देख पाए? कोई बात नहीं। हम आपको बताते हैं कि आज के एपिसोड में क्या हुआ। एपिसोड की शुरुआत अभिरा से होती है। अभिरा बाल सुधार केंद्र के बाहर पूरी रात बैठी रहती है। उसे मायरा की एक भी झलक नहीं दिखाई देती है। ऐसे में वो टूट जाती है। वहीं अरमान अक्षय तृतीया के मौके पर मंदिर में कंबल बांट रहा होता है।टूट जाती है अभिरा अभिरा सीधे अरमान के पास जाती है और रोते हुए उसे मायरा के पेपर्स देती है। अभिरा, अरमान कहती है, 'प्लीज मुझसे ये केस ले लो। ये केस तुम ही लड़ो अरमान। इस मम्मा में दम नहीं है। हार गई मैं। तुम प्लीज उसे बचा लो। प्लीज उसे घर ले आओ।' अरमान अपनी बेटी को बचाने के लिए अभिरा के हाथ से पेपर्स ले लेता है और मायरा...