नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Today's Episode: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के 1 अप्रैल के एपिसोड की शुरुआत आर्यन और दिशा की सगाई के फंक्शन से होती है। पहले काजल, दिशा की मां और मनीषा डांस करते हैं। फिर बुआ-सा, दिशा और आर्यन स्पेशनल परफॉर्मेंस देते हैं। इस बीच अभिरा, अरमान से अकेले में बात करती है। अभिरा, अरमान को समझाने की कोशिश करती है। अभिरा कहती है, 'मायरा तुम्हे अपनी पूरी दुनिया मानती है। वो कल तुम्हारे पास इस उम्मीद से आई थी कि तुम उसकी बात मानोगे इसलिए आज वो तुम्हारे सामने जो भी शर्त रखे तुम मान लेना।'मायरा की एंट्री अरमान और अभिरा बात करने के बाद साथ में नीचे आते हैं। इसी बीच मायरा की एंट्री होती है। मायरा आकर सबके साथ डांस करती है। मायरा, अरमान और अभिरा को साथ में देख भड़क जाती है, लेकिन अपना गुस्सा कंट्रोल करती ...