नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Today 16 April: स्टार प्लस के फेमस शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के आज के एपिसोड में मायरा, अरमान को बताती है कि हॉस्टल में क्या हुआ था। अरमान, मायरा की पूरी बात सुने बिना ही ये मान लेता है कि मायरा ने सेल्फ डिफेंस में मेहर को धक्का दिया था। मायरा बार-बार अरमान को समझाने की कोशिश करती है, लेकिन अरमान, मायरा को वही कहने के लिए कहता है जो वो बोल रहा है।अरमान को समझाती है अभिरा इस बीच अभिरा आ जाती है। अभिरा स्टेटमेंट फाड़ देती है। अभिरा कहती है कि उसे पूरा यकीन है कि मायरा ने कुछ नहीं किया है। सेल्फ डिफेंस में भी उसने मेहर को धक्का नहीं मारा है। मायरा इमोशनल हो जाती है। अरमान, अभिरा को समझाने की कोशिश करता है कि कोई भी मायरा की बात पर यकीन नहीं करेगा इसलिए ये कहना ज्यादा सही है कि उसने जो किय...