नई दिल्ली, मार्च 11 -- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Today's Episode: टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के 11 मार्च के एपिसोड में अरमान, दादी-सा से मिलने जाता है। अरमान, अभिरा के हाथ से खाने की प्लेट लेता है और दादी-सा को खाना खिलाने की कोशिश करता है। हालांकि, दादी-सा, अरमान के हाथ से खाना खाने से इनकार कर देती हैं। अरमान वापस खाने की प्लेट अभिरा को दे देता है। अभिरा, दादी-सा को खाना खिलाती है और अरमान उन्हें कविताएं सुनाता है।विद्या को भड़काती है मेहर दादी-सा खाना खाने के बाद अरमान की शर्ट पकड़कर सो जाती हैं। दादी-सा की नींद खराब न हो इसलिए अरमान शर्ट उता देता है और वहां से चला जाता है। दूसरी तरफ मेहर, विद्या को मिलने बुलाती है। मेहर, विद्या को अभिरा के खिलाफ भड़काती है। मेहर कहती है कि अभिरा को समझ आ गया है कि उसका गैराज ज्यादा दिन तक रह...