नई दिल्ली, मार्च 5 -- YRKKH 05 March 2026 Episode: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के 05 मार्च के एपिसोड में मायरा, अरमान से मिलकर खुश हो जाती है। वो सबको बताती है कि उसके साथ उसकी दोस्त मुक्ति भी आई है। जब मुक्ति, पौद्दार परिवार को देखती है तो परेशान हो जाती है। वहीं मुक्ति को देख मेहर छीप जाती है। मुक्ति, पौद्दार परिवार के सदस्यों को पहचान तो नहीं पाती है, लेकिन उसे कुछ कुछ याद आने लगता है। हालांकि, वो कुछ बोलती नहीं है। इसी बीच, मायरा, अरमान को लेकर अंदर जाती है।मायरा का टैटू मायरा, अरमान को बताती है कि उसने टैटू बनवाया है। इसके बाद अरमान पट्टी हटाता है और 'मां' का टैटू देख हैरान रह जाता है। अभिरा भी वहीं खड़ी रहती है। अभिरा को लगता है कि मायरा ने उसके लिए 'मां' का टैटू बनवाया है। हालांकि जब मायरा अपना टैटू देखती है तब उसका रिएक्शन देख अभिरा...