नई दिल्ली, मार्च 3 -- 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के 3 मार्च के एपिसोड में अरमान, अभिरा के साथ बेकिंग क्लास में बिजी रहता है। अभिरा हिम्मत करके अरमान से पूछती है, 'मेरी मंकी मुझे याद करती है?' अरमान, अभिरा के सवाल का जवाब नहीं देता है। वह फोन चेक करने लगता है। मेहर के मिस्ड कॉल्स देख अरमान चौंक जाता है। इसी बीच, मेहर बेकिंग क्लास पहुंचती है। मेहर, अरमान और अभिरा को साथ में केक बनाते देख मेहर भड़क जाती है। हालांकि, बिना कुछ कहे वहां से चली जाती है।अभिरा पर भड़केगा अरमान मेहर के जाते ही अरमान और अभिरा टकरा जाते हैं। अभिरा के हाथ से उसका केक गिर जाता है और अरमान का केक खराब हो जाता है। अरमान भड़क जाता है। अरमान कहता है, 'कब तक तुम मेरी मायरा की खुशियां इसी तरह बर्बाद करती रहोगी? आखिर कब तक?' अभिरा, वाणी का केक अरमान को देने की कोशिश करती है। लेक...