नई दिल्ली, मई 10 -- क्या आप जानते हैं कि आपके डेली सोप को 'डेली' आप तक पहुंचाने के लिए आपके पसंदीदा एक्टर्स को किन चुनौतियों से गुजरना पड़ता है? टीआरपी टॉपर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की लीडिंग लेडी समृद्धि शुक्ला ने एक हालिया पॉडकास्ट में बताया कि टीवी एक्टर्स की जिंदगी कितनी मुश्किल होती है। शो में अभिरा शर्मा का किरदार निभाने वाली समृद्धि शुक्ला एक्टर्स की टफ जिंदगी के बारे में बात करते हुए भावुक हो गईं। समृद्धि शुक्ला ने बताया कि हफ्ते के सातों दिन प्रसारित होने वाले सीरियल YRKKH के लिए उनके जैसे टीवी एक्टर्स को बिना एक भी दिन का ब्रेक लिए हफ्ते के सातों दिन काम करना पड़ता है। चलिए जानते हैं कि समृद्धि शुक्ला ने इस बारे में और क्या-क्या अंदर की बातें बताई हैं।दिन के 16 घंटे काम, 30 दिन में कोई छुट्टी नहीं समृद्धि शुक्ला ने पिंक...