नई दिल्ली, मार्च 8 -- YouTube अपने यूजर्स को एक शानदार सरप्राइज देने की तैयारी कर रहा है। अब यूट्यूब पर यूजर्स एक दूसरे को मैसेज भेजकर बातचीत भी कर सकेंगे। खबर है कि YouTube अपने डायरेक्ट मैसेजिंग (DM) फीचर को वापस लाने पर विचार कर रहा है, और हाल की रिपोर्ट्स में इस डेवलपमेंट के बारे में कुछ डिटेल्स सामने आई हैं। वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने 2019 में मैसेजिंग फीचर बंद कर दिया था। हालांकि, कुछ यूजर्स ने हाल ही में इस फीचर को फिर से देखने की जानकारी दी है, जिससे पता चलता है कि यूट्यूब ने कुछ खास यूजर्स के साथ मैसेजिंग टूल के नए वर्जन की टेस्टिंग शुरू कर दी है। यह डेवलपमेंट बताता है कि प्लेटफॉर्म यूट्यूब और उसके यूजर्स के बीच इंटरैक्शन और कम्युनिकेशन को बेहतर बनाने के नए तरीके खोज रहा है। कैसे काम करेगा नया फीचर, चलिए एक नजर डालते हैं साम...