नई दिल्ली, फरवरी 18 -- दुनिया के सबसे बड़े वीडियो प्लेटफॉर्म YouTube पर हाल ही में आई टेक्निकल दिक्कत के चलते लाखों यूजर्स कुछ घंटों के लिए परेशान हो गए। बुधवार सुबह अचानक भारत समेत कई देशों में यूजर्स ने शिकायत की कि होमपेज पर वीडियो दिखाई नहीं दे रहे हैं, रिकमेंडेशंस गायब हैं और ऐप ठीक से लोड नहीं हो रहा। कुछ लोगों को 'Something went wrong' या 'Come back later' जैसे एरर मेसेज भी दिखे। यह आउटेज तेजी से सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा और यूजर्स यह समझ नहीं पा रहे थे कि आखिर प्लेटफॉर्म के साथ अचानक क्या हुआ है। वेबसाइट्स का आउटेज ट्रैक करने वाली वेबसाइट Downdetector के मुताबिक, पीक टाइम में 3 लाख से ज्यादा रिपोर्ट्स दर्ज की गईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक लगभग भारत में सुबह 7 बजे के करीब शिकायतों की संख्या सबसे ज्यादा थी। अमेरिका, भारत, ब्रिटेन औ...