नई दिल्ली, जुलाई 6 -- आषाढ़ मास के कृष्णपक्ष में जो एकादशी का नाम योगिनी है। यह बड़े बड़े पातकों का नाश करनेवाली है। संसार सागरमें डूबे हुए प्राणियों के लिए यह सनातन नौका के समान है। इस एकादशी का संबंध शिव भक्त कुबेर से है। यह किस तारीख को मनाई जाएगी और जुलाई में कौन सी एकादशी होगी। इसके अलावा इसका महत्व क्या है और इस दिन कौन सा नक्षत्र और ग्रहों का संयोग रहेगा। यह सब आप यहां जान सकते हैं। इस व्रत के नियम भी आपको यहां बताए जाएंगे।योगिनी एकादशी 2026 तिथि तिथि की बात करें तो एकादशी तिथि की शुरुआत 9 जुलाई को शाम 7 बजकर 46 मिनट से होगी और 10 जुलाई को शाम 4 बजकर 52 मिनट पर एकादशी तिथि का समापन हो जाएगा और द्वादशी तिथि शुरू हो जाएगी। ऐसे में 10 जुलाई को ही योगिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा। ग्रहस्थ 10 और साधु संत 11 जुलाई को एकादशी व्रत रखेंगे। इ...