नई दिल्ली, जुलाई 11 -- Yogini Ekadashi Vrat 2026: योगिनी एकादशी को लेकर इस बार लोगों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। कई लोगों के मन में सवाल है कि आखिर 11 जुलाई को भी एकादशी क्यों बताई जा रही है। दरअसल, इसकी वजह स्मार्त और वैष्णव परंपरा में व्रत की अलग-अलग तिथि है। हिंदू पंचांग में कई बार तिथि और सूर्योदय के नियमों के कारण दोनों परंपराओं में व्रत की तारीख अलग हो जाती है। इसी कारण इस बार भी कुछ श्रद्धालु आज योगिनी एकादशी का व्रत रख रहे हैं, जबकि कुछ लोग आज द्वादशी में व्रत का पारण कर रहे हैं। यही वजह है कि सोशल मीडिया और अलग-अलग पंचांगों में दो तरह की जानकारी देखने को मिल रही है।किसके लिए आज है पारण? स्मार्त परंपरा के अनुसार योगिनी एकादशी का व्रत 10 जुलाई को रखा गया था। ऐसे में जिन श्रद्धालुओं ने 10 जुलाई को व्रत रखा था, वे 11 जुलाई को द...