नई दिल्ली, मई 10 -- Yogi Cabinet Expension: योगी 2.0 के दूसरे कैबिनेट विस्तार के लिए तैयार फाइनल लिस्ट में मनोज पांडेय का नाम प्रमुख रूप से शामिल है। मनोज पांडेय योगी मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री के तौर पर शामिल किए जा रहे हैं। अगले साल प्रस्तावित यूपी विधानसभा चुनाव से कुछ ही समय पहले हो रहे इस मंत्रिमंडल विस्तार में छह नए चेहरे शामिल हो रहे हैं जबकि दो का प्रमोशन हो रहा है। इनमें मनोज पांडेय एक ऐसा नाम है जिस पर पक्ष और विपक्ष दोनों की नज़रें लंबे समय से टिकी रही हैं। तो आइए जानते हैं कौन हैं मनोज पांडेय? 2022 का चुनाव समाजवादी पार्टी के टिकट पर जीतने वाले मनोज यूपी विधानसभा में सपा के मुख्य सचेतक रह चुके हैं। अब जब उनकी योगी मंत्रिमंडल में एंट्री हो रही है तो वह एक बार फिर चर्चा में हैं। मनोज पांडेय इसके समाजवादी पार्टी सरकार में भी क...