लखनऊ, मई 10 -- Yogi Cabinet Expansion: योगी सरकार का बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार आज को होने जा रहा है। टीम योगी में छह नए चेहरे शामिल होंगे। जबकि दो मंत्रियों का प्रमोशन तय माना जा रहा है। योगी कैबिनेट का यह दूसरा विस्तार होगा। शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 3.30 बजे से राजभवन में होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इससे पूर्व शनिवार शाम राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मुलाकात की। उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल होने वालों की सूची सौंपी। मंत्री पद की शपथ लेने वाले यूपी बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, मनोज पांडेय कैबिनेट मंत्री बनेंगे। इसके अलावा ⁠सुरेन्द्र दिलेर, हंसराज विश्वकर्मा, कृष्णा पासवान और कैलाश राजपूत राज्यमंत्री की शपथ लेंगे शामिल हैं। वहीं दो मंत्रियों का प्रमोशन होगा। जिसमें सोमेंद्र तोमर और अजीत पाल शामिल हैं। ये स्वतंत्र प्रभा...