लखनऊ, मार्च 23 -- मुख्यमंत्री योगी की अध्यक्षता में सोमवार को कैबिनेट बैठक हुई। जिसमें 37 प्रस्तावों पर मुहर लगी है। जिसमें किसानों को बड़ी सौगात दी गई है। इस साल (2026) गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में 160 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी का ऐलान किया। इसके अलावा भी कई बड़े फैसले लिए गए। गोरखपुर में फ्लोटिंग सोलर प्लांट लगाया जाएगा। इसे कोल इंडिया लिमिटेड लगा रहा है। 80 एकड़ जमीन मिली है। इससे गोरखपुर को सोलर सिटी बनाने में मदद मिलेगी। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने जानकारी देते हुए बताया कि लखनऊ में वृंदावन योजना में 10 हजार लोगों की क्षमता का कन्वेशन सेंटर बनाया जाएगा। इसमें 1435.25 करोड़ रुपए का खर्च आएगा। जिसमें ऑडिटोरियम और होटल भी बनाया जाएगा।दुबग्गा में फ्लाईओवर को मंजूरी लखनऊ-हरदोई मार्ग पर दुबग्गा में फ्लाईओवर का निर्माण किया ...