नई दिल्ली, जून 20 -- योग के जरिए इम्यूनिटी बूस्ट करना सबसे सेफ और नेचुरल तरीका है। मौसम बदलने के साथ बच्चों को सबसे पहले सर्दी-जुकाम, खांसी और कई तरह के इंफेक्शन होने लगते हैं। इसका कारण है बच्चों की कमजोर इम्यूनिटी और बैक्टीरिया के खिलाफ लड़ने के लिए शरीर में कम ताकत का होना। ऐसे में बच्चों को बैलेंस डाइट, स्लीप के साथ फिजिकल एक्टिव रहना जरूरी है। योग इस काम में मदद करता है और बच्चों की इम्यूनिटी बूस्ट करता है। योग केवल फिजिकल वर्क नहीं है बल्कि ये माइंड, बॉडी, सांसों पर कंट्रोल, फ्लैक्सिबिलिटी, शरीर की मजबूती बनाने साथ ही साथ बॉडी के बारे में जागरुक करने में भी हेल्प करता है। बच्चों को खेल-खेल में ये 5 तरह के योगासन सिखाएं। ये बच्चों की फोकस एबिलिटी, माइंड कंसंट्रेट करने की आदत और स्ट्रेस को मैनेज करना भी सिखाएगा। लेकिन ध्यान रहे कि बच्...