नई दिल्ली, नवम्बर 6 -- Yes Bank share Price: शेयर बाजार में शुक्रवार, 6 नवंबर को यस बैंक के शेयरों में शानदार तेजी देखने को मिली। बैंक का शेयर करीब 6% उछलकर 17.26 रुपये पर बंद हुआ। बता दें कि पिछले तीन कारोबारी सेशन से लगातार शेयर में तेजी बनी हुई है। इस तेजी के साथ ही एक हफ्ते में यस बैंक के शेयर करीब 14% चढ़ चुके हैं। इससे पहले बैंक के शेयर लगातार 7 हफ्तों तक गिरावट में रहे थे। ऐसे में हालिया तेजी ने निवेशकों को कुछ राहत दी है। हालांकि, शेयर में तेजी के पीछे फिलहाल कोई बड़ा नया फंडामेंटल कारण सामने नहीं आया है।जमकर हुई शेयरों में खरीदारी शुक्रवार को यस बैंक के शेयरों में जमकर खरीदारी हुई। BSE और NSE को मिलाकर करीब 51.4 करोड़ शेयरों का कारोबार हुआ। Trendlyne के आंकड़ों के मुताबिक, यह शेयर के साप्ताहिक औसत वॉल्यूम से करीब 3.78 गुना ज्यादा...