नई दिल्ली, मई 31 -- भारतीय शेयर बाजार ने बीते सप्ताह काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला और आखिरकार मार्केट गिरावट के साथ बंद हुई। लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में बिकवाली के दबाव के चलते प्रमुख सूचकांक लाल निशान में रहे। शुक्रवार को निफ्टी 50 करीब 0.72% गिरकर 23,547.75 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि सेंसेक्स 0.85% की कमजोरी के साथ 74,775.74 अंक पर बंद हुआ। हालांकि, बड़ी कंपनियों के शेयरों में दबाव देखने को मिला, लेकिन मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में निवेशकों की रुचि बनी रही। मिडकैप इंडेक्स 0.54% और स्मॉलकैप इंडेक्स 1.20% की बढ़त के साथ बंद हुए। यह भी पढ़ें- मुनाफे में गिरावट फिर भी डिविडेंड का ऐलान, सोमवार को चर्चित शेयर में होगी हलचल? बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले सप्ताह में भी बाजार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। चॉइस ब्रोकिंग (Choice Broki...