नई दिल्ली, जून 30 -- यामाहा भारत में अपने प्रीमियम स्कूटर्स के पोर्टफोलियो को एक्सपैंड करने की तैयारी कर रहा है। बीते दिनों खबर थी कि कंपनी Yamaha NMax 155 को 2027 तक भारत में लॉन्च करने की सोच रही है। अब कंपनी ने इस मैक्सी-स्कूटर का डिजाइन पेटेंट फाइल किया है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसकी लॉन्च डेट अब ज्यादा दूर नहीं है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इसकी लॉन्च डेट या लॉन्च टाइमलाइन को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है।Aerox 155 से बिल्कुल अलग है डिजाइन दिखने में Yamaha NMax 155 का डिजाइन मौजूदा Aerox 155 से बिल्कुल अलग है, लेकिन मैकेनिकी दोनों स्कूटर काफी हद तक एक जैसे हैं। NMax 155 में वही 155cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो ऐरॉक्स 155 में मिलता है। यह इंजन 8,000 rpm पर 15hp की पावर और 6,500 rpm पर 14Nm का टॉर्क...