नई दिल्ली, नवम्बर 26 -- इंडियन मार्केट में एसयूवी के साथ MPV की डिमांड भी तेजी से बढ़ रही है। एमपीवी बड़ी फैमिली वाले बायर्स के लिए बेस्ट ऑप्शन हैं क्योंकि इसमें पूरा परिवार एक साथ ट्रैवल कर सकता है। यही मेन कारण है कि Maruti Suzuki इस सेगमेंट में अपनी पकड़ को और मजबूत करने की तैयारी कर रही है। कंपनी आने वाले समय में अपनी मौजूदा MPVs को अपडेट करने के साथ एक नई इलेक्ट्रिक एमपीवी भी लाने वाली है। आइए जानते हैं इन अपकमिंग प्रोडक्ट्स के बारे में।1. Maruti YMC Electric MPV Maruti Suzuki YMC (कोडनेम) बीते कुछ महीनों से काफी चर्चा में है। यह कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक SUV e-Vitara वाले स्केटबोर्ड प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी। उम्मीद है कि मारुति अगले साल होने वाले Bharat Mobility Expo में इसका प्रोडक्शन-रेडी मॉडल शोकेस कर सकती है। YMC एक 7-सीटर इलेक्ट...