नई दिल्ली, नवम्बर 4 -- टेक ब्रैंड Xiaomi ने अपने नए ऑपरेटिंग सिस्टम HyperOS 4 के ग्लोबल रोलआउट का शेड्यूल रिलीज कर दिया है। Android 17 पर बेस्ड इस अपडेट को कंपनी नवंबर 2026 से दुनियाभर के चुनिंदा स्मार्टफोन और टैबलेट में रोलआउट करना शुरू कर रही है। इस अपडेट में यूजर्स को नया इंटरफेस, बेहतर परफॉर्मेंस और कई AI फीचर्स मिलने वाले हैं। Xiaomi, Redmi और Poco के कई पुराने स्मार्टफोन भी इस अपडेट की लिस्ट में शामिल हैं। कंपनी के मुताबिक, HyperOS 4 का स्टेबल अपडेट तीन फेज में रिलीज किया जाएगा। पहला फेज नवंबर की शुरुआत में शुरू हो गया है। इसमें Xiaomi 17 Ultra, Xiaomi 17 और Xiaomi 15 सीरीज के चुनिंदा फोन शामिल हैं। इसके अलावा Poco F8 सीरीज, Poco X8 सीरीज, Poco M8 सीरीज और Redmi Note 17 और Note 15 सीरीज के स्मार्टफोन को भी अपडेट मिलेगा। Xiaomi Pad 8...