नई दिल्ली, सितम्बर 8 -- टेक ब्रैंड Xiaomi ने पोर्टेबल चार्जिंग सेगमेंट में तीन नए पावर बैंक लॉन्च किए हैं। कंपनी ने भारत में Xiaomi UltraThin Magnetic Power Bank 5000 15W, Xiaomi Magnetic Power Bank 10000 45W और Xiaomi Power Bank 20000 165W पेश किए हैं। नई रेंज को अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इनमें अल्ट्रा-स्लिम मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग से लेकर हाई-स्पीड वायर्ड चार्जिंग और मल्टी-डिवाइस चार्जिंग तक के विकल्प मिलते हैं।Xiaomi UltraThin Magnetic Power Bank 5000 जो यूजर्स हल्का और आसानी से साथ ले जाने वाला पावर बैंक चाहते हैं, उनके लिए Xiaomi UltraThin Magnetic Power Bank 5000 15W पेश किया गया है। इसकी सबसे खास बात इसका सिर्फ 6mm पतला डिजाइन और 98 ग्राम का है। कंपनी के मुताबिक, इसे रोजाना ऑफिस आने-जाने, छोटे सफर और ...