नई दिल्ली, जुलाई 24 -- Xiaomi ने अपने कई स्मार्टफोन और अन्य डिवाइसेज के लिए July 2026 Security Update रोलआउट करना शुरू कर दिया है। नए सिक्योरिटी अपडेट का मकसद डिवाइसेज को लेटेस्ट सुरक्षा खतरों से बचाना और सिस्टम की सिक्योरिटी को बेहतर बनाना है। कंपनी अलग-अलग मॉडल्स के लिए अपडेट को कई फेज में रोलआउट कर रही है, इसलिए सभी यूजर्स को यह अपडेट एकसाथ मिलना जरूरी नहीं है। आप लिस्ट में देख सकते हैं कि आपके फोन के लिए भी नया अपडेट आया है नहीं। July 2026 Security Update में आमतौर पर Android सिस्टम से जुड़े सिक्योरिटी पैच और संभावित कमजोरियों को ठीक किया गया है। इसके अलावा, Xiaomi के कुछ डिवाइसेज को इस अपडेट के साथ सिस्टम स्टेबिलिटी और परफॉर्मेंस में सुधार भी मिल सकता है। हालांकि, अपडेट में मिलने वाले बदलाव डिवाइस मॉडल और रीजन के आधार पर अलग-अलग हो स...