नई दिल्ली, जुलाई 27 -- माइक्रोसॉफ्ट के गेमिंग प्लेटफॉर्म एक्सबॉक्स के यूजर्स को सोमवार को सर्विस में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हजारों लोगों ने शिकायत की कि वे अपने पहले से खरीदे व डाउनलोड किए गए गेम और Xbox Game Pass के गेम भी नहीं चला पा रहे हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने लगातार पोस्ट कर बताया कि कंसोल पर गेम लॉन्च नहीं हो रहे हैं और लाइसेंस वेरिफिकेशन की प्रक्रिया फेल हो रही है। बाद में एक्सबॉक्स सपोर्ट ने भी स्वीकार किया कि अकाउंट एंड प्रोफाइल, स्टोर एंड सब्सक्रिप्शंस और ऐप्स एंड मोबाइल सर्विस में रुकावट आई है। यह भी पढ़ें- कनाडा में भारतीय मूल की महिला की हत्या, बात करते-करते गोली मारकर भागा रेडिट समेत कई ऑनलाइन मंचों पर यूजर्स ने बताया कि यह समस्या 26 जुलाई की देर रात से शुरू होकर 27 जुलाई तक जारी रही। बताया जा रहा है कि लाइसेंस वे...