नई दिल्ली, जनवरी 6 -- XAT 2026 Response Sheet: जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट (XAT) 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट है। एक्सएलआरआई (XLRI) जमशेदपुर ने XAT 2026 परीक्षा की रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने इस मैनेजमेंट प्रवेश परीक्षा में भाग लिया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट xatonline.in पर जाकर अपने आंसर को चेक कर सकते हैं। XAT 2026 आंसर-की जल्द ही जारी की जाएगी।XAT Response Sheet 2026 Direct Linkरिस्पॉन्स शीट का महत्व XAT 2026 रिस्पॉन्स शीट एक ऐसा डॉक्यूमेंट है जिसमें उम्मीदवार द्वारा परीक्षा के दौरान दिए गए सभी आंसर दर्ज होते हैं। इसके माध्यम से छात्र अपने परफॉर्मेंस का सटीक आकलन कर सकते हैं। आधिकारिक आंसर-की के साथ इसका मिलान करके उम्मीदवार रिजल्ट घोषित होने से पहले ही अपने संभावित स्कोर का अनुमान लग...