नई दिल्ली, मार्च 18 -- X Down For Thousands Of Users: Elon Musk का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (जिसे पहले Twitter के नाम से जाना जाता था), बुधवार शाम को दुनियाभर के हजारों यूजर्स के लिए ठप हो गया। दुनियाभर के सैंकड़ों यूजर्स इस आउटेज के दौरान परेशान होते रहे। इस आउटेज के कारण भारत और अमेरिका में हजारों यूजर्स पोस्ट, फ़ोटो और वीडियो एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं। परेशान यूजर्स ने ऐप और वेबसाइट, दोनों को एक्सेस करने में दिक्कत होने की शिकायत की। आउटेज ट्रैक करने वाले प्लेटफॉर्म Downdetector के मुताबिक, यह दिक्कत भारतीय समयानुसार (IST) रात करीब 8:30 बजे शुरू हुई। यूजर्स ने बताया कि वेबसाइट ने कई ब्राउजरों पर रिस्पॉन्स देना बंद कर दिया, जबकि Android और iOS पर मोबाइल ऐप में कंटेंट लोड नहीं हो रहा था। हालांकि, करीब एक घंटे ठप रहने के बाद ऐप और वेबसाइट...