गाजियाबाद, मार्च 1 -- गाजियाबाद के लोनी इलाके की अली गार्डन कॉलोनी स्थित ऑफिस के अंदर चाकू से किए गए जानलेवा हमले में घायल हुए यूट्यूबर और 'एक्स' मुस्लिम सलीम वास्तिक की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। सलीम के परिजनों ने उन्हें अब दिल्ली के जीटीबी अस्पताल से निकालकर साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया है। उनका दो दिन से जीटीबी अस्पताल में इलाज चल रहा था। यूट्यूबर पर हमला करने वाले बदमाश अब भी पुलिस गिरफ्त से दूर बने हुए हैं। गाजियाबाद पुलिस को सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला करने वाले बदमाशों का पता नहीं चल सका है। हमलावरों की तलाश में गाजियाबाद पुलिस 70 से अधिक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल चुकी है। दूसरी ओर, घायल यूट्यूबर की हालत अस्पताल गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों के मुताबिक सलीम के लिए अगले 24 घंटे अहम हैं। लोनी की अली गार्डन कॉलोनी मे...