गाजियाबाद, मार्च 1 -- उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में लोनी थाना क्षेत्र की अली गार्डन कॉलोनी में यूट्यूबर और 'एक्स' मुस्लिम सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला करने वाले बदमाशों का पता नहीं चल सका है। हमलावरों की तलाश में गाजियाबाद पुलिस 70 से अधिक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल चुकी है। दूसरी ओर, घायल यूट्यूबर की हालत अस्पताल गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों के मुताबिक सलीम के लिए अगले 24 घंटे अहम हैं। लोनी की अली गार्डन कॉलोनी में शुक्रवार सुबह यूट्यूबर सलीम वास्तिक के ऑफिस में हेलमेट पहनकर घुसे दो बदमाशों ने उनका गला रेत दिया और पेट पर चाकू से कई वार किए थे। जीटीबी अस्पताल में डॉक्टरों ने उनका ऑपरेशन करने के बाद गहन निरीक्षण के लिए वेंटिलेटर पर रखा हुआ है। सलीम वास्तिक इस्लाम धर्म की कुरीतियों के खिलाफ सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करते रहते हैं। जानलेव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.