नई दिल्ली, अगस्त 8 -- Elon Musk के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अब लोगों की कमाई बंद हो रही है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि प्लेटफॉर्म अपना क्रिएटर रेवेन्यू शेयर प्रोग्राम को बंद कर रहा है, जिसका फाइनल पेआउट 7 सितंबर को सभी एलिजिबल यूजर्स को दिया जाएगा। एक्स ने प्लेटफॉर्म पर एक आर्टिकल के साथ शटडाउन की घोषणा की। प्रोग्राम के लिए नए साइनअप भी 7 अगस्त से बंद कर दिए गए। रेवेन्यू शेयरिंग प्रोग्राम ने एक्स पर यूजर्स को एंगेजमेंट के आधार पर प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करने के लिए पैसे कमाने की सुविधा दी थी। हालांकि इसके लिए केवल प्रीमियम एक्स अकाउंट्स के लिए भुगतान करने वाले यूजर्स ही एलिजिबल थे। यह कदम एक्स के प्रोडक्ट हेड निकिता बियर द्वारा पद छोड़ने की घोषणा के कुछ ही दिनों बाद आया है। हालांकि वह प्लेटफॉर्म के सलाहकार बने हुए हैं। अब कैसे होगी एक...