नई दिल्ली, जून 8 -- Apple का सबसे बड़ा डेवलपर इवेंट WWDC 2026 (Worldwide Developers Conference) आज से शुरू होने जा रहा है। हर साल की तरह इस बार भी दुनिया भर के करोड़ों Apple यूजर्स, डेवलपर्स और टेक प्रेमियों की नजर इस इवेंट पर टिकी हुई है। WWDC सिर्फ एक टेक इवेंट नहीं बल्कि वह मंच है जहां Apple अपने आने वाले सॉफ्टवेयर अपडेट्स और नई टेक्नोलॉजी की झलक दिखाता है। इस साल का WWDC कई मायनों में खास माना जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक Apple iPhone, iPad, Mac, Apple Watch और अन्य डिवाइसों के लिए नए सॉफ्टवेयर अपडेट्स की घोषणा कर सकता है। सबसे ज्यादा चर्चा iOS 27 और Siri के नए AI फीचर्स को लेकर हो रही है। माना जा रहा है कि Apple अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) विजन को और मजबूत करने के लिए कई बड़े कदम उठा सकता है। WWDC 2026 कब और कहां देखें Apple ...