नई दिल्ली, मई 12 -- WTC Points Table 2025-27: बांग्लादेश ने मंगलवार को पाकिस्तान के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में बढ़त हासिल कर ली। बांग्लादेश ने पहले टेस्ट के पांचवें दिन पाकिस्तान को 104 रनों से धूल चटाई। बांग्लादेश ने 268 रनों का टारगेट दिया था, जिसके जवाब में पाकिस्तान की दूसरी पारी 52.5 ओवरों में 163 रनों पर सिमट गई। तेज गेंदबाज नाहिद राणा ने पंजा खोला। उन्होंने 9.5 ओवर में 40 रन देकर पांच विकेट चटकाए। बांग्लादेश ने पहली बार घर पर पाकिस्तान से टेस्ट मैच जीता है। यह सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 का हिस्सा है। बांग्लादेश ने डब्ल्यूटीसी की अंक तालिका में दो स्थान की छलांग लगाई है। बांग्लादेश टीम अब छठे पायदान पर पहुंच गई है। उसने अभी तक मौजूदा चक्र में कुल तीन टेस्ट खेले हैं, जिसमें एक जीत और एक हार झेली जबकि एक...