नई दिल्ली, जून 21 -- न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में बराबरी हासिल कर ली है। न्यूजीलैंड ने रविवार को दूसरे टेस्ट में मेजबान इंग्लैंड को 253 रनों से शिकस्त दी। इंग्लैंड टीम को लंदन के केनिंग्टन ओवल में जीत के लिए 463 रन का मुश्किल लक्ष्य मिला था। इंग्लैंड की दूसरी पारी 58.1 ओवर में 209 रनों पर सिमटी। इस मुकाबले के बाद आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र की अंक तालिका में टीमों की पोजिशन में कोई बदलाव नहीं हुआ। हालांकि, न्यूजीलैंड को जीत प्रतिशत के मामले में फायदा मिला है। न्यूजीलैंड की पीसीटी अब 66.67 हो गया है और टीम चौथे स्थान पर है। कीवी टीम ने मौजूदा चक्र में पांच मैचों से तीन जीते और एक गंवाया जबकि एक ड्रॉ रहा। श्रीलंका का पीसीटी भी इतना ही है और टीम तीसरे नंबर पर है।इंग्लैंड का जीत प्रतिशत घटा वहीं...