नई दिल्ली, नवम्बर 26 -- गुवाहटी टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका के हाथों मिली करारी हार का नुकसान भारतीय टीम को आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप यानी डब्ल्यूटीसी की पॉइंट्स टेबल में भी भुगतना पड़ा है। भारतीय टीम अब पॉइंट्स टेबल में टॉप 4 से बाहर हो चुकी है। पाकिस्तान को भारतीय टीम की हार से फायदा हुआ है, जो पांचवें नंबर से चौथे नंबर पर पहुंच गई है। 408 रनों के अंतर से टीम इंडिया को दूसरे टेस्ट मैच में हार मिली है। इस हार से भारतीय टीम के डब्ल्यूटीसी 2027 फाइनल में प्रवेश करने की उम्मीदों को झटका लगा है। हालांकि, अभी भी भारतीय टीम अपने दम पर फाइनल में प्रवेश कर सकती है। डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स टेबल 2025-27 की बात करें तो भारत अभी तक चौथे स्थान पर था, लेकिन इस हार के बाद टीम चौथे से पांचवें स्थान पर खिसक गई है। टीम इंडिया का जीत प्रतिशत 9 मैचों के बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.