नई दिल्ली, जून 4 -- भारत और अफगानिस्तान के बीच 6 जून से न्यू चंडीगढ़ में शुरू होने जा रहा इकलौता टेस्ट WTC (वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप) साइकल का हिस्सा नहीं है। इसे हारने या जीतने या ड्रॉ होने से WTC पॉइंट्स टेबल पर कोई भी असर नहीं पड़ने वाला। इसके बाद भी भारत के लिए इसकी काफी अहमियत है। कभी टेस्ट में घर में अजेय रहने वाली टीम इंडिया अब लगातार घर में ही पिट रही है। टेस्ट क्रिकेट में टीम का दबदबा खत्म सा होता दिख रहा है। आखिर अफगानिस्तान जैसे नए-नवेले टेस्ट प्लेइंग नेशन के साथ होने जा रहा ये इकलौता टेस्ट मैच टीम इंडिया के लिहाज से क्यों अहम है? भारत के पूर्व विकेट कीपर बल्लेबाज सबा करीम ने जिओस्टार पर इसे समझाया है। उन्होंने साथ में ये भी बताया कि ये टेस्ट भारत की भविष्य की टेस्ट टीम को गढ़ने में मदद करेगी। 'जिओस्टार' पर जिओस्टार एक्सपर्ट सबा...