नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ 19 नवंबर से दो टेस्ट मैच की सीरीज खेलनी है। भारत के WTC 2027 फाइनल में पहुंचने के लिए यह सीरीज काफी अहम है। अगर टीम इंडिया यह सीरीज हारती है या फिर ड्रॉ भी रहती है तो उनके खिताबी मुकाबले में जगह बनाने के चांसेस एक बार फिर कम हो जाएंगे। भारत ने पहले दो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में आसानी से जगह बनाई थी, हालांकि एक भी बार टीम इंडिया ट्रॉफी नहीं उठा पाई। पहली बार न्यूजीलैंड ने तो दूसरी बार ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें धूल चटाई। डब्ल्यूटीसी का तीसरा फाइनल साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था, जहां अफ्रीकी टीम ने जीत दर्ज कर आईसीसी ट्रॉफी का सूखा खत्म किया था। यह भी पढ़ें- IND vs PAK फाइनल आज; बदले की आग में टीम इंडिया, कब शुरू होगा मैच?कैसे भारत WTC 2...