WTC की आखिरी सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम का ऐलान, शे होप को दिया आराम; नए खिलाड़ी को दिया मौका
नई दिल्ली, अक्टूबर 14 -- बांग्लादेश के खिलाफ नवंबर में होने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम का ऐलान हो गया है। आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप यानी डब्ल्यूटीसी 2025-27 चक्र के तहत यह कैरेबियाई टीम की आखिरी सीरीज है। शीर्ष क्रम के 23 वर्षीय बल्लेबाज केविन विकहम को बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली इस दो टेस्ट मैच की सीरीज के लिए पहली बार वेस्टइंडीज की टीम में शामिल किया गया है। वहीं, भारत की नाक में दम करने वाले शे होप टीम का हिस्सा नहीं हैं। उन्हें बोर्ड ने वर्कलोड मैनेज करने के लिए आराम दिया है। वेस्टइंडीज ने इस दौरे के लिए 15 सदस्यीय टीम का चयन किया है। यह वेस्टइंडीज की टीम का आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के 2025-2027 चक्र का अंतिम दौरा है। पहला टेस्ट 28 अक्टूबर से मीरपुर और दूसरा टेस्ट मैच 5 नवंबर से सिलहट में खेला जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.