बर्मिंघम, जून 13 -- हर विभाग में संतुलित भारतीय टीम को बर्मिंघम में आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले मैच में रविवार को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ सलामी बल्लेबाजों स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा से अच्छी शुरूआत की उम्मीद होगी। पिछले साल वनडे विश्व कप जीतने वाली हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारत की नजरें लगातार दूसरे आईसीसी खिताब पर लगी हैं। पाकिस्तान के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड भी बेहतरीन रहा है। भारत ने टी20 प्रारूप में पाकिस्तान के खिलाफ 13 मैच जीते जबकि तीन में पराजय का सामना किया है। पिछली बार 2024 में दुबई में टी20 विश्व कप में दोनों टीमों का सामना हुआ था जिसमें भारत छह विकेट से जीता था। उसके बाद से सफेद गेंद के क्रिकेट में भारतीय टीम के प्रदर्शन में निरंतरता देखी गई है। भारत ने पहली बार वनडे पिश्व कप जीता और अब लगभग वही ...