नई दिल्ली, अक्टूबर 5 -- World Teachers Day 2026 Theme , Wishes : आज दुनिया भर में विश्व शिक्षक दिवस मनाया जा रहा है। भारत में जहां हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है, वैश्विक स्तर पर हर वर्ष 5 अक्टूबर को विश्व शिक्षक दिवस मनाया जाता है। इसका मकसद विश्व भर के शिक्षकों के योगदान, उनके समर्पण भाव, कर्तव्यनिष्ठा को सलाम करना, उन्हें प्रोत्साहित करना एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरुकता बढ़ाना है। इसके अलावा इसका उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय एकजुटता को बढ़ावा देना और वैश्विक स्तर पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के महत्व पर जोर देना भी है। विश्व शिक्षक दिवस (अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस) का आयोजन यूनिसेफ, अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन और एजुकेशन इंटरनेशनल (ईआई) मिलकर करते हैं। इसे मनाए जाने की शुरुआत 1994 से हुई थी।क्या है इतिहास 5 अक्टूबर, 1966 को पेरिस...