नई दिल्ली, नवम्बर 10 -- अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मैच सोमवार 9 नवंबर को समाप्त हुआ। हालांकि, इस मैच का नतीजा ड्रॉ रहा, लेकिन इस मैच में जिम्बाब्वे की टीम ने एक ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड टेस्ट क्रिकेट में बना दिया, जो ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसे देश 100-100 साल से ज्यादा लंबे टेस्ट इतिहास में नहीं बना पाए और भारत भी कभी ऐसा नहीं कर सकी। दरअसल, जिम्बाब्वे की टीम ने टेस्ट मैच की दोनों पारियों में 500-500 से ज्यादा रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड कायम किया है। इस टेस्ट मैच में अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे दोनों टीमों ने मिला कर 1500 से अधिक रन बनाए, लेकिन सोमवार को यह मुकाबला नीरस ड्रॉ के साथ समाप्त हुआ। इस मैच में छह शतक और एक दोहरा शतक भी लगा, लेकिन सपाट और गेंदबाजों के लिए बेअसर पिच पर जिम्बाब्वे ने दूसरी पारी...