नई दिल्ली, जून 15 -- Women's T20 World Cup 2026 Points Table: आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अब तक 6 मुकाबले खेले जा चुके हैं। हर टीम ने कम से कम एक-एक मुकाबला खेल लिया है। टीम इंडिया ने अपने पहले मैच में पाकिस्तान को 64 रनों से मात दी। बावजूद इसके टीम ग्रुप ए की पॉइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान हासिल नहीं कर पाई, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया ने उस स्थान पर अपना दबदबा बनाया है। ऑस्ट्रेलिया ने 65 रनों के अंतर से साउथ अफ्रीका को हराया था। ऐसे में मामूली से अंतर के साथ ऑस्ट्रेलिया टॉप पर है। टीम इंडिया थोड़े और अंतर से मैच जीतती तो निश्चित तौर पर टेबल टॉपर बन सकती थी। ग्रुप ए में तीन टीमों का खाता खुल गया है, जिनमें ऑस्ट्रेलिया और भारत के अलावा बांग्लादेश की टीम का नाम शामिल है। बांग्लादेश ने अपने पहले मैच में नीदरलैंड को 6 विकेट से हराया है। वहीं,...