नई दिल्ली, जून 15 -- टीम इंडिया के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी की है, जो किसी भी इंडियन क्रिकेट फैन को पसंद नहीं आएगी। बर्मिंघम में पाकिस्तान को बुरी तरह से हराने के बावजूद आर अश्विन को लगता है कि भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में ज्यादा आगे नहीं जा पाएगी। जाहिर है कि उनका निशाना सेमीफाइनल और फाइनल को लेकर है। टीम इंडिया इस टूर्नामेंट को कभी नहीं जीती है, लेकिन घर पर वनडे विश्व कप पिछले साल के आखिर में जीता है, जिससे टीम का मनोबल जरूर ऊंचा होगा। पाकिस्तान के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया को शुरुआत बहुत अच्छी नहीं मिली। शेफाली वर्मा और जेमिमा रोड्रिग्स पावरप्ले में ही आउट हो गई थीं। बावजूद इसके भारतीय टीम ने 170 रन अपनी चिर प्रतिद्वंदी टी के खिलाफ बना...