नई दिल्ली, फरवरी 26 -- टी20 वर्ल्ड कप के आज यानी गुरुवार, 26 फरवरी को दो मुकाबले खेले जाने हैं। पहले मैच में वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका की भिड़ंत होगी, वहीं दूसरे मुकाबले में भारत और जिम्बाब्वे के बीच 'करो या मरो' मुकाबला होगा। सेमीफाइनल के नजरिए से यह दोनों ही मैच अहम होने वाले हैं। वेस्टइंडीज वर्सेस साउथ अफ्रीका मैच में जीत दर्ज करने वाली टीम सेमीफाइनल की ओर एक और कदम बढ़ाएगी, वहीं भारत वर्सेस जिम्बाब्वे मैच में हारने वाली टीम टूर्नामेंट से ही बाहर हो जाएगी। WI vs SA मैच का असर भारत के सेमीफाइनल समीकरण पर कैसे पड़ेगा आईए समझते हैं। यह भी पढ़ें- चेन्नई में भारत की भिड़ंत जिम्बाब्वे से, कौन मारेगा बाजी? देखें पिच रिपोर्टअगर साउथ अफ्रीका जीता तो भारत को होगा फायदा. WI vs SA मैच में अगर एडन मारक्रम की साउथ अफ्रीका की टीम जीत दर्ज करने में क...