नई दिल्ली, मई 14 -- गर्मी बढ़ते ही घरों में AC का इस्तेमाल तेजी से बढ़ जाता है। इसके साथ ही बिजली का बिल भी लोगों की सबसे बड़ी चिंता बन जाता है। कई लोग रातभर AC चलाते हैं, जिससे महीने के अंत में भारी-भरकम बिजली बिल आ जाता है। ऐसे में World Health Organization यानी WHO ने AC और Fan को साथ इस्तेमाल करने का एक आसान तरीका बताया है, जिससे कमरे में अच्छी कूलिंग मिल सकती है और बिजली की खपत भी काफी कम हो सकती है। WHO के मुताबिक अगर लोग सिर्फ AC पर निर्भर रहने के बजाय Fan और AC का सही कॉम्बिनेशन इस्तेमाल करें, तो बिजली बिल में बड़ी बचत की जा सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक सही तापमान और एयर फ्लो बनाए रखने से बिजली की खपत करीब 70 प्रतिशत तक कम हो सकती है। खास बात यह है कि इससे शरीर को भी ज्यादा आराम मिलता है और लंबे समय तक AC में रहने से होने वाली परेश...