नई दिल्ली, मई 21 -- WhatsApp यूजर्स के लिए एक नया प्राइवेसी और सिक्योरिटी फीचर्स आ रहा है। अब कंपनी एक ऐसा फीचर टेस्ट कर रही है, जो चैटिंग के तरीके को पूरी तरह बदल सकता है। WhatsApp कुछ ही दिनों में "Read and Disappear" फीचर ला सकता है, जिसमें मैसेज पढ़ते ही अपने-आप गायब हो जाएंगे। यानी सामने वाला व्यक्ति जैसे ही मैसेज पढ़ेगा, वह चैट से हट जाएगा। इसके साथ कंपनी कस्टम टाइमर फीचर पर भी काम कर रही है, जिससे यूजर्स खुद तय कर सकेंगे कि मैसेज कितनी देर बाद डिलीट हो। यह फीचर फिलहाल iOS Beta वर्जन में देखा गया है और माना जा रहा है कि आने वाले समय में एंड्रायड यूजर्स को भी मिल सकता है। WhatsApp का यह नया अपडेट खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी माना जा रहा है, जो प्राइवेट चैट करते हैं। नया फीचर आने के बाद यूजर्स को चैट कंट्रोल और प्राइवेसी दोनों में...