नई दिल्ली, अगस्त 20 -- मेसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp Android यूजर्स के लिए एक नया AI फीचर तैयार कर रहा है, जिसकी मदद से फोटो को 9:16 फॉर्मेट में एक्सपैंड किया जा सकेगा। खास बात यह है कि फोटो को क्रॉप करने के बजाय Meta AI उसके किनारों पर नया कंटेंट जेनरेट कर तस्वीर को फुल स्क्रीन लुक देगा। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं। WhatsApp लगातार अपने प्लेटफॉर्म में AI बेस्ड फीचर्स शामिल कर रहा है। अब कंपनी एक ऐसे फीचर पर काम कर रही है, जो यूजर्स को फोटो का फ्रेम बढ़ाने की सुविधा देगा। यह फीचर खास तौर पर उन फोटोज के लिए काम का होगा, जिनका ओरिजिनल रेशियो WhatsApp Status के फुल-स्क्रीन 9:16 फॉर्मेट से मेल नहीं खाता। यह भी पढ़ें- अभी नया फोन खरीदें या नहीं? इन 5 संकेतों से समझें अब आ गया है बदलने का वक्त रिपोर्ट के मुताबिक, यह फीचर WhatsApp के Android...