नई दिल्ली, अगस्त 17 -- आजकल बैंक का काम हो, लोन लेना हो, होटल में बुकिंग करनी हो या किसी प्रॉपर्टी से जुड़ा काम, इन सभी काम के लिए PAN Card और Aadhaar Card जरूरत पड़ती है और आप इसे WhatsApp पर भेज देते हैं। काम जल्दी निपटाने के चक्कर में लोग बिना ज्यादा सोचे अपना डॉक्यूमेंट WhatsApp कर देते हैं। लेकिन यही छोटी सी आदत आगे चलकर आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकती है। दरअसल, PAN और Aadhaar कोई सामान्य फोटो या PDF नहीं हैं। इनमें आपकी पहचान से जुड़ी अहम डिटेल होती है। समस्या सिर्फ यह नहीं है कि सामने वाला व्यक्ति इसका गलत इस्तेमाल करेगा। असली चिंता यह भी है कि आपका भेजा हुआ डॉक्यूमेंट किसके फोन में सेव होगा, कहां बैकअप होगा और भविष्य में किस तरह एक्सेस किया जा सकेगा। ऐसे में सवाल उठता है कि अगर कोई कंपनी या एजेंट WhatsApp पर KYC डॉक्यूमेंट मांगे तो ...