नई दिल्ली, मई 19 -- EPFO on WhatsApp Soon: देश के करोड़ों नौकरीपेशा लोगों के लिए EPFO जल्द एक बड़ी सुविधा शुरू करने की तैयारी कर रहा है। अब PF बैलेंस देखने, क्लेम स्टेटस चेक करने और आखिरी 5 Transactions जानने के लिए बार-बार वेबसाइट या ऐप खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, EPFO जल्द WhatsApp बेस्ड नई सेवा शुरू कर सकता है, जहां यूजर्स सिर्फ Hello भेजकर अपने PF अकाउंट की जरूरी जानकारी हासिल कर सकेंगे। आज के समय में लगभग हर स्मार्टफोन यूजर WhatsApp इस्तेमाल करता है। ऐसे में EPFO का यह कदम करोड़ों लोगों के लिए काफी आसान और फायदेमंद साबित हो सकता है। खास बात यह है कि इससे PF से जुड़ी जानकारी चेक करने का पूरा प्रोसेस पहले से ज्यादा आसान और तेज हो जाएगा। अभी PF की जानकारी देखने के लिए UAN Portal, UMANG App या EPFO वेबसाइट पर लॉगिन ...