नई दिल्ली, नवम्बर 6 -- WhatsApp इस्तेमाल करने वाले करोड़ों Android यूजर्स को जल्द एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। कई बार ऐसा होता है कि कोई दोस्त, रिश्तेदार या ऑफिस का साथी WhatsApp पर मैसेज भेजता है, लेकिन हम तुरंत उसका जवाब नहीं देना चाहते। ऐसे में मैसेज खोलते ही सामने वाले को ब्लू टिक दिखाई देने लगता है और उसे पता चल जाता है कि हमने मैसेज पढ़ लिया है। लेकिन अब इस परेशानी से छुटकारा मिल सकता है। WhatsApp एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है, जिसकी मदद से यूजर्स बिना चैट खोले ही उसके अंदर आए नए मैसेज पढ़ सकेंगे। इस फीचर की खास बात यह है कि चैट का प्रीव्यू देखने पर सामने वाले को ब्लू टिक नहीं जाएगा। अभी यह सुविधा iPhone यूजर्स को मिलती है, लेकिन कंपनी इसे Android ऐप में भी लाने की तैयारी कर रही है। आइए जानते हैं WhatsApp के इस नए फीचर में क्य...