नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- WhatsApp अपने प्लेटफॉर्म को तेजी से नए-नए फीचर्स के साथ अपडेट रहा है, ताकि यूजर्स को बेहतर एक्सपीरियंस मिल सके। इसी के साथ कंपनी प्लेटफॉर्म पर बेहतरीन प्राइवेसी फीचर्स भी जोड़ रही है। खबर है कि अब वॉट्सऐप एक नई प्राइवेसी सेटिंग्स पर काम कर रहा है ताकि यूजर्स को यह चुनने की सुविधा मिल सके कि एंड्रॉयड पर यूजरनेम होने पर उनका फोन नंबर कौन देख सकता है। यूजरनेम उन लोगों से फोन नंबर छिपाते हैं जिनके पास यह डिफॉल्ट रूप से सेव नहीं किया गया है। नई प्राइवेसी सेटिंग से यूजर्स यह तय कर सकेंगे कि उनका नंबर कौन देख सकता है। कैसे काम करेगा नया फीचर, चलिए एक नजर डालते हैं सामने आई डिटेल्स पर...वॉट्सऐप फोन नंबर विजिबिलिटी के लिए अधिक नियंत्रण पर काम कर रहा है वॉट्सऐप के नए फीचर ट्रैक करने वाली वेबसाइट WABetaInfo ने अपनी रिपोर्ट में...